सम्बंधित जानकारी
- सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली 2' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
- जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' की नई रिलीज डेट आई सामने, फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को होगा रिलीज
- आयुष्मान खुराना की 'अनेक' इस दिन थिएटर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक आया सामने
- आमिर खान के दिवाली एड पर मचा बवाल, बीजेपी सांसद ने पत्र लिख जताई आपत्ति
- ड्रग्स केस : क्या अनन्या पांडे ने आर्यन खान के लिए अरेंज किया था गांजा?
डांस करते वक्त रणवीर सिंह को लगी गलत जगह चोट, अक्षय कुमार ने दी यह सलाह | ranveer singh did dance with akshay kumar video viral
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म इस दिवाली 5 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सिम्बा यानि रणवीर सिंह और सिंघम यानि अजय देवगन भी कैमियो करने वाले हैं।
अक्षय इन दिनों जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनं शूटिंग सेट पर 'बाला' स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में सूर्यवंशी का 'आईला रे आईला' गाना सुनाई दे रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय के साथ डांस करते हुए रणवीर सिंह का हाथ गलत जगह पर चला जाता है और उनके प्राइवेट पार्ट पर चोट लग जाती है। जिसके बाद अक्षय कुमार उन्हें एक फनी सलाह दे डालते हैं।
अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह रणवीर सिंह और मेरा आइला रे आइला स्टेप है। अपना भी क्रेजी डांस कीजिए और मुझे दिखाइए। वॉर्निंग यह स्टेप गलत करना फ्यूचर प्लानिंग के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फि ल्म में नजर आएंगे।
