सम्बंधित जानकारी
- आयुष्मान खुराना की 'अनेक' इन दिन थिएटर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक आया सामने
- आमिर खान के दिवाली एड पर मचा बवाल, बीजेपी सांसद ने पत्र लिख जताई आपत्ति
- ड्रग्स केस : क्या अनन्या पांडे ने आर्यन खान के लिए अरेंज किया था गांजा?
- अपने नए गाने 'दिलों का शूटर 2.0' की वजह से ट्रोल हुईं ढिंचैक पूजा, यूजर्स बोले- सुनकर कानों से खून निकलने लगा है
- अनन्या पांडे से आज फिर एनसीबी की टीम करेगी पूछताछ
john abraham annouces satyameva jayate 2 new release date
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। ये फिल्म जहां पहले 26 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है।
फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' अब 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी बताई है। फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा।
जॉन अब्राहम ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह शर्टलेस होकर दो लोगों को अपने हाथों में उठाए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है और साथ में पीछे अशोक चिन्ह भी दिख रहा है। इस पोस्टर में जॉन अब्राहम की जबरदस्त बॉडी नजर आ रही है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने कैप्शन में लिखा, सत्यमेव जयते 2, 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एक बार फिर से सिनेमाघरों में एक्शन और मनोरंजन देखने को मिलेगा। सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा।
सत्यमेव जयते 2 की कहानी अन्याय और पावर के गलत इस्तेमाल के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिल्लई, साहिल वैध और अनूप सोनी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और एमी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है।
