1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. drugs case ananya panday grilled by ncb

अनन्या पांडे से आज फिर एनसीबी की टीम करेगी पूछताछ | drugs case ananya panday grilled by ncb

Aryan Khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को बीते दिन अनन्या पाडे को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में एनसीबी की टीम ने आर्यन खान और अनन्या पांडे की ड्रग्स चैट कोर्ट को सौपी थी। वहीं इस चैट के बाद एनसीबी एक्शन में आई। 

 
अनन्या पांडे से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या पाड़े को 22 अक्टूबर को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
 
बता दें कि एनसीबी की टीम गुरुवार को अनन्या पांडे के घर पहुंची थी। एनसीबी ने लगभग चार से पांच घंटे तक अनन्या के घर तलाशी ली। एनसीबी की टीम अपने साथ अनन्या के घर से कुछ सामान भी लेकर गई थी। और टीम ने अनन्या को पूछताछ के लिए तलब किया था। 
 
एनसीबी की टीम अनन्या के घर के बाद शाहरुख खान के घर भी पहुंची थी। एनसीबी की टीम शाहरुख के घर आर्यन खान के ड्रग्स केस की फाइल के साथ पहुंची है। खबरों के अनुसार समीर वानखेड़े ने कहा, एनसीबी की टीम शाहरुख के घर आर्यन से जुड़े दस्तावेज लेने गई थी। मन्नत में किसी तरह की रेड नहीं की गई है।
 
अगला लेख
अपने नए गाने 'दिलों का शूटर 2.0' की वजह से ट्रोल हुईं ढिंचैक पूजा, यूजर्स बोले- सुनकर कानों से खून निकलने लगा है