रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज रुकी
कोरोना वायरस का खतरा हर घंटे बढ़ रहा है और अधिकारियों द्वारा वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं।
ऐसे में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म '83' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी।
मुख्य अभिनेता ने इस महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा अपने सोशल मीडिया पर की है जहां उन्होंने निर्माताओं का आधिकारिक बयान साझा किया है जिसमें कहा गया है,"83 केवल हमारी फिल्म नहीं बल्कि पूरे देश की फिल्म है। लेकिन राष्ट्र का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आता है। सुरक्षित रहें, ध्यान रखें। हम जल्द ही वापसी करेंगे!”
83 is not just our film but the entire nation’s film. But the health and safety of the nation always comes first. Stay safe, take care.
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 20, 2020
We shall be back soon!
.@kabirkhankk @deepikapadukone @Shibasishsarkar #SajidNadiadwala @vishinduri @ipritamofficial @RelianceEnt pic.twitter.com/wS0Anl8BM2
रणवीर सिंह फ़िल्म में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।
कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की '83 रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की रिलीज़ को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा।
