Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Randhir Kapoor, Krishna Raj Kapoor

रणधीर और उनकी मां कृष्णाराज कपूर एक ही अस्पताल में भर्ती

रणधीर कपूर
फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक रणधीर कपूर को घबराहट महसूस होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और उन्होंने तुरंत अस्पताल जाना ठीक समझा। रणधीर की मां कृष्णाराज पहले से ही उसी अस्पताल में भर्ती हैं जहां पर रणधीर कपूर भी भर्ती हैं। कुछ दिन पहले ही कृष्णाराज कपूर को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया है। मां और बेटे के कमरे एक-दूसरे से लगे हुए हैं। दोनों का इलाज डॉक्टर फारुख उडवाडिया कर रहे हैं। फिलहाल दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।