शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randhir kapoor birthday bash trolled over internet user said rajiv kapoor just died and family is celebrating
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (15:13 IST)

राजीव कपूर के निधन के कुछ दिन बाद रणधीर कपूर के बर्थडे पर हुई पार्टी, यूजर्स बोले- जश्न कैसे मन सकता है...

Rajiv Kapoor
करिश्मा और करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर का 15 फरवरी को 74 साल के हो गए हैं। रणधीर के जन्मदिन के मौके पर 14 फरवरी की शाम को कपूर फैमिली में बर्थडे डिनर का आयोजन किया गया। इसके लिए कपूर फैमिली और उनसे जुडे खास लोग इकट्ठा हुए।
इस दौरान करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ, तारा सुतारिया बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ और आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शामिल हुईं। डिनर पर जाने कि तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया है।
 
दरअसल हाल ही में रणधीर ने अपने छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हुआ है। ऐसे में उनके निधन के कुछ दिन बाद ही डिनर के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन पर लोगों में काफी नाराजगी जताई है।
 
लोगों का यह कहना है कि इस घर में हाल ही में मौत हुई है और अब जश्न कैसे मन सकता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, फिल्मी लोगों का कोई धर्म ईमान नहीं होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- दो दिन पहले छोटे भाई की डेथ हुई है और अब ये।
 
बता दें कि राज कपूर के तीनों बेटे में दो ऋषि कपूर और राजीव कपूर की मौत हो चुकी है। राजीव कपूर के निधन से रणधीर भी टूट गए हैं। 
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 14 : एजाज खान के बेघर होने पर पवित्रा पुनिया बोलीं- ट्रॉफी तो मेरे ही पास है