रणबीर कपूर ने लॉन्च किया अपना लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS, बांद्रा में खोला स्टोर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने भी कई सेलेब्स की तरह बिजनेस की दुनिया में कदम रख चुके हैं। वैलेंटाइन डे के दिन रणबीर ने अपना ब्रांड ARKS लॉन्च किया है, यह एक लाइफस्टाइल ब्रांड है। रणबीर ने अपने ब्रांड का स्टोर मुंबई के बांद्रा में खोला है।
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने स्टोरी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई।
Ranbir Kapoor Humblest Person Ever#RanbirKapoor pic.twitter.com/biPRLCwuvv
— VarunRK (@Varun_RK88) February 14, 2025
खबरों के अनुसार रणबीर कपूर ने कहा कि सिनेमैटिक जर्नी और फैशन की समझ से उनका ब्रांड प्रभावित है। उनके ब्रांड का उद्देशय और कंफर्टेबल स्नीकर्स बनाना है। इस ब्रांड को बनाने की प्रेरणा उन्हें मुंबई से ही मिली। मुंबई एक ऐसा शहर है जो आपको कोशिश करने, फेल होने और फिर से खड़े होने को प्रेरित करता है।
रणबीर कपूर के अलावा उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी एक बिजनेसवुमन हैं। आलिया ने 20220 में बेटी राहा के जन्म के बाद अपना ब्रांड शुरू किया था। आलिया के ब्रांड का नाम Ed-a-Mamm है।

