1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prateik babbar tied the knot with priya banerjee on valentines day wedding photos goes viral

प्रतीक बब्बर ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग रचाई दूसरी शादी, खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें वायरल

Prateik Babbar wedding
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन डे के दिन अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग शादी रचा ली है। प्रतीक की यह दूसरी शादी है। एक्टर ने अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में प्रिया संग सात फेरे लिए। प्रतीक ने अपने पिता राज बब्बर और परिवार के किसी सदस्य को शादी में आमंत्रित नहीं किया था। 
 
प्रतीक बब्बर ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के घर में शादी क्यों रचाई। वोग इंडिया संग बात करते हुए प्रतीक ने कहा, हम एक 'घर की शादी' चाहते थे, और यहां अपनी लव ऑफ लाइफ से शादी करना- पहला घर जो मेरी मां ने खरीदा था और मेरा घर - उन्हें आत्मा में सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका था।
 
प्रतीक बब्बर ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में प्रिया थ्रेड और पर्ल वर्क से बनी क्रिम कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है। वहीं प्रतीक क्रिम कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। 
तस्वीरों में कपल शादी की रस्में निभाते नजर आ रहा है। वहीं प्रतीक बब्बर काफी इमोशनल भी दिख रहे है। तस्वीरों के साथ प्रतीक ने कैप्शन में लिखा, 'मैं हर जन्म में तुमसे ही शादी करूंगा।'
 
बता दें कि प्रतीक बब्बर एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। राज बब्बर ने स्मिता संग दूसरी शादी रचाई ती। उनकी पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई थी। स्मिता पाटिल का ‍निधन 1986 में प्रतीक के जन्म के कुछ समय बाद चाइल्ड बर्थ कॉम्पलिकेशन के कारण हो गया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणबीर कपूर ने लॉन्च किया अपना लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS, बांद्रा में खोला स्टोर