1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Randeep Hooda wrote a special post for his wife Lin Laishram on Valentines Day

वैलेंटाइन डे पर रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन लैशराम के लिए लिखा खास पोस्ट

valentine day
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इनदिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द मैचबॉक्स' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन बिजी शेड्यूल के बावजूद रणदीप ने शूटिंग से ब्रेक लेकर वैलेंटाइन वीक अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ सेलिब्रेट किया। 
 
यह प्यारा जोड़ा, जिसे घूमने-फिरने का बेहद शौक है, मैड्रिड (स्पेन) पहुंचा, जहां दोनों ने साथ में खूबसूरत पल बिताए और यादगार लम्हे संजोए। वैलेंटाइन डे के मौके पर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा पोस्ट भी शेयर किया।
 
पोस्ट में रणदीप और लिन स्पेन के प्रसिद्ध 'लव लॉक ब्रिज' पर खड़े नजर आ रहे हैं, जहां वे परंपरा के अनुसार अपना नाम एक ताले पर लिखकर उसे पुल पर लगाते हैं और चाबी पानी में फेंक देते हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई और अटूट बंधन को दर्शाता है।  
 
वहीं एक तस्वीर में रणदीप और लिन एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ रणदीप ने कैप्शन में लिखा, हमेशा के लिए लव लॉक्ड, हैप्पी वेलेंटाइन डे मेरी खूबसूरत पत्नी!
 
बता दें कि रणदीप हुड्डा साल 2023 में लिन लैशराम संग शादी के बंधन में बंधे थे। लिन मणिपुर के इम्फाल की रहने वाली है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब अनुभव सिन्हा ने शम्मी कपूर से की नकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश, निर्देशक ने बताया किस्सा