शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. elvish yadav summoned by ncw over alleged racist remarks against chum darang
Last Modified: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (13:07 IST)

एल्विश यादव को भारी पड़ा चुम दरांग पर कमेंट करना, NCW ने भेजा समन

एल्विश यादव को भारी पड़ा चुम दरांग पर कमेंट करना, NCW ने भेजा समन - elvish yadav summoned by ncw over alleged racist remarks against chum darang
बिग बॉस फेम एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए है। बीते दिनों एल्विश ने अपने पॉडकास्ट में चुम दरांग का काफी मजाक बनाया था। उन्होंने चुम के नॉर्थ ईस्ट से होने को लेकर भी रेसिस्ट कमेंट किया। अब इसे लेकर एल्विश को नेशनल कमीशन ऑफ वुमेन की तरफ से समन मिला है। 
 
खबरों के अनुसार NCW ने एल्विश यादव को 17 फरवरी को को पेश होने के लिए कहा है। एल्विश ने अपने पॉडकास्ट में चुम के नाम और उनकी जातीयता का मजाक बनाया था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। 
 
एल्विश ने करण वीर मेहरा और चुम की नजदीकियों का मजाक बनाते हुए कहा था कि करण वीर को पक्का कोविड था वरना चुम किसको पसंद आती भाई। इतना टेस्ट किसका खराब होता है। चुम के तो नाम में भी अशलीलता है... नाम चुम और काम गंगूबाई में किया है। 
 
अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने एल्विश यादव के कमेंट को 'अपमानजनक और नस्लवादी' बताया है। एपीएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष केंजुम पाकम ने कहा, एल्विश यादव का ये कमेंट न केवल चुम का बल्कि सभी नॉर्थ ईस्ट भारत की महिलाओं का अपमान है। 
 
वहीं चुम दरांग ने कहा था, किसी की पहचान और नाम का मजाक उड़ाना मजाक नहीं होता है। किसी के अचीवमेंट के लिए उसे चिढ़ाना कोई मस्ती नहीं है। अब समय आ गया है कि हम ह्यूमर और नफरत के बीच एक लाइन ड्रॉ करें। सबसे ज्यादा दुखद चीज ये है कि ये सिर्फ मेरी जातीयता के बारे में नहीं था। मेरी कड़ी मेहनत के साथ-साथ भंसाली जी के विजन का भी अनादर करना था।