1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shah Rukh Khan first valentine Day gift to Gauri Khan

करोड़ों के मालिक शाहरुख खान ने पहले वैलेंटाइन डे पर पत्नी गौरी खान को दिया था यह गिफ्ट

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार और गौरी खान इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल्स गोल देते नजर आते हैं। शाहरुख और गौरी की शादी साल 1991 में हुई थी। वैलेंटाइन डे के मौके पर आइए जानते हैं किंग खान ने गौरी को पहला गिफ्ट क्या दिया था। 
 
इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया था। साल 2023 में AskSrk सेशन के दौरान किसी फैन ने शाहरुख से पूछा था कि उन्होंने अपनी पत्नी को पहले वैलेंटाइन डे पर क्या तोहफा दिया था। 
 
इस पर शाहरुख खान ने कहा था, 'जहां तक मुझे सही-सही याद है, बात 34 साल पुरानी है। मैंने पिंक कलर के ईयररिंग्स दिए थे जो प्लास्टिक के थे।'
 
बता दें कि शाहरुख खान और गौरी की पहली मुलाकात दिल्ली के एक क्लब में हुई थी। गौरी को देखते ही शाहरुख अपना दिल हार बैठे थे। शादी से पहले दोनों के बीच लंबा रोमांस चला था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Valentine Day Special : वैलेंटाइन डे पर देखिए प्रेम में डूबी हुई ये मोस्ट रोमांटिक मूवीज़