Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor, Jagga Jasoos, Katrina Kaif

रणबीर कपूर से रिश्ते के बारे में क्या बोली कैटरीना कैफ

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ वास्तविक जीवन में अब कपल के रूप में भले ही साथ नहीं है, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि पेशेवर के रूप में दोनों के बीच अब भी बहुत अच्छा तालमेल बना हुआ है। ब्रेक-अप के बाद पर्दे पर और पर्दे से पीछे अपने तालमेल को लेकर खबरों में रहने के बाद दोनों आगामी फिल्म ‘‘जग्गा जासूस’’ में साथ नजर आएंगे।
 
कैटरीना ने बताया, ‘‘दो लोगों के बीच क्या हो सकता है, यह वही पता लगा सकता है जो जादू जानता हो अन्यथा मैं क्या महसूस करती हूं यह कोई पता नहीं लगा सकता। दो लोगों के बीच क्या है इस बारे में मैं नहीं सोचती। पेशेवर होने के नाते हम फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। कलाकार के तौर आज भी हम दोनों के बीच बहुत अच्छा तालमेल है। हमने जिन दो फिल्मों में साथ काम किया है, उसका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। हम चाहते हैं कि वह जादू इस फिल्म में भी कायम रहे।’’ 
 
दो सफल फिल्मों ‘‘राजनीति’’ और ‘‘अजब प्रेम की गजब कहानी’’ के बाद रणबीर और कैटरीना की जोड़ी अनुराग बसु के निर्देशन तले इस तीसरी फिल्म में साथ नजर आ रही है।
 
दोनों सितारों के सात साल लंबे रिश्ते में फिल्म ‘‘जग्गा जासूस’’ में साथ काम करने के दौरान दरार आ गई थी। अभिनेत्री ने कहा ‘‘मैंने हमेशा अपने निजी जीवन को पेशेवर जीवन से अलग रखने की कोशिश की है।''(भाषा) 
ये भी पढ़ें
कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा बनी गांव की गोरी मुन्नी