सम्बंधित जानकारी
- जैकी भगनानी ने जेजस्ट म्यूजिक के तले लॉन्च किया आध्यात्मिक चैनल जेजस्ट पूजा
- आलिया भट्ट की ब्राइडल साड़ी पर लिखी थी रणबीर कपूर संग शादी की डेट, क्या आपने देखी?
- दुबई में खराब हुई आशा भोसले के बेटे आनंद की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
- सात नहीं केवल चार फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवन साथी बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, जानिए वजह
- 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने किया नई फिल्म का ऐलान, बनाएंगे 'द दिल्ली फाइल्स'
जूता चुराई की रस्म में रणबीर कपूर से सालियों ने की इतने करोड़ की डिमांड, सोनी राजदान ने दिया यह गिफ्ट | ranbir kapoor and alia bhatt wedding gift
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। इस वेडिंग में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा खास दोस्त शामिल हुए। रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
रणबीर-आलिया की शादी की कई डिटेल्स भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया को काफी कीमती गिफ्ट्स मिले है। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने जमाई को गिफ्ट में एक महंगी घड़ी दी है। सोनी ने एक ऐसे ब्रांड की घड़ी दी जिसका आसानी से मिलना मुश्किल होता है। इस घड़ी की कीमत 2.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
वहीं जूता चुराई की रस्म में रणबीर कपूर ने भी आलिया भट्ट की गर्लगैंग को लाखों रुपए दिए हैं। बताया जा रहा है कि आलिया की गर्लगैंग ने जूता चुराई में 11.5 करोड़ रुपए की मांग की थी। काफक्ष मस्ती-मजाक के बाद रणबीर ने सालियों को 1 लाख रूपए का लिफाफा दिया।
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बाद सेलेब्स और फैंस की तरफ से ढ़ेरों बधाईयां मिल रही है। वहीं सभी को इस न्यूलीवेड कपल के रिसेप्शन का इंतजार था। लेकिन नीतू कपूर ने साफ कर दिया है कि कोई भी वेडिंग रिसेप्शन आयोजित होगा।
