1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. asha bhosles son anand hospitalised in dubai

दुबई में खराब हुई आशा भोसले के बेटे आनंद की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Asha Bhosle
बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार आनंद भोसले को तबीयत खराब होने के बाद दुबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आनंद भोसले को अचानक जमीन पर गिरने और कुछ चोटों के बाद दुबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। उन्होंने आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है। 
 
खबरों के अनुसार जब यह घटना हुई तब आशा भोसले भी दुबई में थीं और उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया है। यह सब अचानक हुआ, जिसकी वजह से परिवार में एक बड़ा डर पैदा हो गया है। मंगेशकर और भोसले के परिवार का हर सदस्य रोजाना दुबई फोन कर आनंद के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहा है।
 
आनंद भोसले आशा के दूसरे बेटे हैं। गायिका के एक और बेटे प्रसिद्ध गायक हेमंत भी थे, जो 2015 में कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए। इसके अलावा आशा भोलसे की एक बेटी वर्षा भी थी, जिनका निधन 2012 में हो गया था।
अगला लेख
सात नहीं केवल चार फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवन साथी बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, जानिए वजह