1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ranveer Singh gifts himself luxury car Hummer EV 3X worth rs 4 57 cr

बर्थडे पर रणवीर सिंह के खुद को दिया लग्जरी गिफ्ट, खरीदी Hummer EV 3X, जानिए कितनी है कीमत

Ranveer Singh Birthday Gift
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर रणवीर ने खुद को एक लग्जरी तोहफा दिया है। एक्टर ने Hummer EV 3X खरीदी है। यह रणवीर सिंह की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
 
यह भारत में सेलिब्रिटीज द्वारा खरीदी गई पहली हैमर ईवी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस कार को रणवीर के घर के बाहर देखा गया। 
 
क्या है कार की खासियत 
Hummer EV 3x में 178 kWh का बैटरी पैक मिलता है। ये ईवी 830bhp की पावर और 15.592Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 505 किमी है। यह कार सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार का वजह 4500 किलोग्राम से ज्यादा है। 
 
लग्जरी कारों के शौकिन हैं रणवीर 
रणवीर सिंह के गैरेज में कई शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। एक्टर के पास रेंज रोवर, लंबोर्गिनी, एस्टन मार्टिन रैपिड एस, मर्सिडीज मेबैक और जैगुआर जैसी कई गाड़ियां है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज हुआ है। टीजर में रणवीर का एकदम अलग अवतार देखने को मिला। इसके अलावा वह 'डॉन 3' में नजर आने वाले हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अरे छोटू, पापा से कह देना मैं आया था : यह चुटकुला तो गजब का है