गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Rajkummar Rao Patralekhaa announce pregnancy after 4 year of marrige
Last Modified: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (11:07 IST)

शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

Rajkummar Rao
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर जल्द ही किलकारियां गुंजने वाली है। कपल शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है। इस खुशखबरी को राजकुमार और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग शेयर किया है। 
 
कपल ने पोस्ट में लिखा, 'बेबी इज ऑन द वे।' पोस्ट में ‍नीचे राजकुमार और पत्रलेखा का नाम लिखा है। इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। 
 
पोस्ट पर हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, उर्फी जावेद, भारती सिंह, नुसरत भारूचा, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, ताहिरा कश्यप, वरुण धवन, सोनम कपूर जैसे कई सेलेब्स ने कमेंट करके बधाई दी है। 
 
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2021 में शादी रचाई थी। एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने राजकुमार को पहली बार 'लव सेक्स और धोखा' में पहली बार देखा था। राजकुमार को देखकर पत्रलेखा को लगा था कि वह फिल्म के किरदार की तरह ही अजीब है। 
 
राजकुमार राव नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मालिक' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में राजकुमार का डार्क और इंटेंस लुक देखने को मिलने वाला है। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली: द बिगिनिंग को रिलीज हुए 10 साल पूरे, फिल्म के इन डायलॉग्स ने फैंस को किया दीवाना