KRK ने वीडियो शेयर कर पूछा, क्या रकुल प्रीत सिंह शराब खरीद रही थीं? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
देशभर में जारी लॉकडाउन में सरकार की तरफ से कुछ पाबंदियों के साथ शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। अब अभिनेत्री रकुल प्रीत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कमाल राशिद खान (केआरके) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री अपने हाथों में एक बोतल और कुछ सामान लेकर दुकान से निकलते दिख रही हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा है।
What was @Rakulpreet buying during the #lockdown? She was buying alchohol? pic.twitter.com/XmBVYVL8Gn
— KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice) May 7, 2020
केआरके ने यह वीडियो शेयर करते हुए सवाल पूछा कि 'रकुल प्रीत सिंह लॉकडाउन के दौरान क्या खरीद रही थीं? क्या वो शराब खरीद रही थीं?' अब रकुलप्रीत ने इस सवाल का ऐसा जवाब दिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
रकुल ने लिखा, 'अरे वाह। मुझे पता नहीं था कि मेडिकल स्टोर भी शराब बेच रहे थे। रकुल प्रीत के इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'क्यों ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए परेशान होना। यह वीडियो बनाना और इसे ऑनलाइन शेयर करना आपकी गोपनीयता पर अटैक है। इसे अनदेखा करें और आगे बढ़ें।' एक और यूजर ने लिखा,' अगर वह शराब खरीदती है तो इस आदमी को परेशानी क्यों है? क्या यह आदमी उसे पैसे देता है?
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने हिन्दी के अलावा कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। रकुल फिल्म 'दे दे प्यार दे' में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन संग नजर आई थीं। इस फिल्म में वह अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

