सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान के फॉर्म हाउस पर जैकलीन फर्नांडिस ने बनाई शॉर्ट फिल्म, लॉकडाउन में इस तरह समय बिता रहीं एक्ट्रेस
- दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को लेकर भंसाली बनाएंगे फिल्म!
- जेम्स कैमरून ने कुछ इस तरह शूट किए अवतार के सीक्वल्स के अंडरवाटर सीन्स, देखें BTS फोटोज
- संभावना सेठ ने सुनाई अपनी आपबीती, बोलीं- कोरोना के डर से अस्पताल में नहीं मिली एंट्री, लगा मैं मर जाऊंगी
- कोरोना वायरस : संकट की घड़ी में आगे आए विवेक ओबेरॉय, 5000 मजदूरों को दी आर्थिक सहायता
प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के लिए लिखा खास नोट, बोलीं- उन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिल्मी सितारें अब भी उन्हें लगातार याद कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के लिए एक खास नोट लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा ने मैग्जीन में ऋषि कपूर के लिए ये खास नोट लिखा है। उन्होने लिखा, सारा संसार आपके चले जाने से दुखी है। ऋषि कपूर का यहां से जाना हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत है।
प्रियंका ने लिखा, रणबीर, रिद्धिमा और नीतू मैम आपके साथ साथ सारा संसार दुखी हैं। उन्होंने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी है। ऋषि सर ने स्क्रीन पर प्यार करना काफी आसान बना दिया था। उनकी मुस्कुराहट का हर कोई दीवाना था।
प्रियंका ने ये भी बताया कि ऋषि कपूर की सबसे बड़ी ताकत यही रही कि उनके अंदर एक Shakespearean Hero की झलक दिखती थी और हमेशा मासूमियत महसूस की जा सकती थी। प्रिंयका ने ऋषि को एक वर्सटाइल एक्टर भी बताया है। उनके मुताबिक ऐसा अब शायद ही कोई कलाकार हो जो इतना वर्सटाइल रहा हो।
बता दें कि प्रियंका ने ऋषि संग ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन फिर भी प्रियंका और ऋषि कपूर के बीच अच्छी दोस्ती थी। जब वो बीमार थे तो प्रियंका उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क भी पहुंची थीं।
