Hanuman Chalisa
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, TV show

प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया अमेरिकी टीवी शो

Priyanka Chopra
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी शो क्वांटिको से चर्चा में आई थीं। अब वे एक और अमेरिकी टीवी शो 'टुडे शो'  में नजर आने वाली हैं। प्रियंका ने ट्‍विटर पर इस शो की घोषणा करते हुए इस शो के फोटो ट्वीट किए हैं। 
प्रियंका ने ट्‍वीट में कहा कि वे इस शो में गायक उसेर और मानवाधिकार कार्यकर्ता ह्यूज इवेन्स के साथ नजर आएंगी। ट्वीट में उन्होंने कहा कि ऐसे हस्तियों के साथ शो का हिस्सा बन उन्हें गर्व महसूस हुआ। 
हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन और जेक इफरॉन भी शो में नजर आएंगे। प्रियंका मशहूर टीवी 'बेवॉच' पर बन रही फिल्म से हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। प्रियंका इस फिल्म में विक्टोरिया लिड्स नाम के नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी।