1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra share romantic photo with husband nick jonas

समंदर किनारे निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर वेकेशन के मजे ले रही हैं। वह अपने पति निक जोनास के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। बीते दिनों ये कपल बर्फ में मस्ती करता हुआ नजर आया था।

 
अब प्रियंका और निक समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह निक के साथ बैठी हुई हैं। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। 
प्रियंका ने इस दौरान पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है तो निक ने ग्रे कलर की टी शर्ट पहनी है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जैसा होना चाहिए वैसी लाइफ।'
 
वहीं प्रियंका ने वेकेशन की एक ओर तस्वीर शेयर की। जिसमें वह बीच के किनारे हाथों में शैंपेन का गिलास लिए हुए बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका काफी हॉट नजर आ रही हैं।

इस दौरान प्रियंका वाइट शर्ग कैरी किया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा 'सो... नो कम्पलैन..।'
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं।
अगला लेख
'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ काम करने पर अजय देवगन ने कही यह बात