सम्बंधित जानकारी
- परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराई रस्म में मांगे निक से इतने रुपये
- प्रियंका और निक की उम्र का अंतर देख शादी में आंटी ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन!
- प्रियंका चोपड़ा के पहले इन बॉलीवुड सुंदरियों ने भी चुना विदेशी जीवनसाथी
- फैंस को रास नहीं आई प्रियंका की शादी में आतिशबाजी, सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल
- निक से शादी के बाद यह फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निभाएंगी गंगूबाई का किरदार
देखिए, प्रियंका चोपड़ा की शादी के खास फोटो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक और दो दिसम्बर को शादी के बंधन में बंध गए। जोधपुर के उमेद भवन में उन्होंने शादी की। एक दिसम्बर को ईसाई रीति रिवाज से तो दो दिसम्बर को हिंदू रीति रिवाज से उन्होंने विवाह किया। इसके दो फोटो सामने आए हैं। निक और प्रियंका दोनों ही अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
यह शादी शानदार तरीके से हुई। सभी ने खूब आनंद लिया। जयमाला रस्म के दौरान भी खूब शरारतें हुईं। दोस्तों ने प्रियंका और निक को ऊपर उठा लिया था। बाद में निक ने प्रियंका के लिए एक बहुत ही प्यारी स्पीच दी जिसे सुन प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए थे।
निक ने कहा कि वे शादी में दिए गए वचनों के प्रति ईमानदार रहेंगे। आजीवन प्रियंका का ध्यान रखेंगे। उन्हें खुश रखेंगे। यह सुन प्रियंका भावुक हो गई थीं।
