1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra looks stunning in white father outfit

व्हाइट फेदर गाउन पहन प्रियंका चोपड़ा ने इटली के बुल्गारिया होटल रोमा की ओपनिंग में की शानदार एंट्री

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस लुक्स से भी फैंस को दिवाना कर देती हैं। हाल ही में ग्लोबल आइकॉन और ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा ने इटली के बुल्गरिया होटल रोमा में अद्भुत एंट्री की।
 
इस एंट्री ने लोगों को प्रियंका की ओर देखने पर मजबूर कर दिया। ग्लोबल प्लेटफार्म पर लक्ज़री ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान पाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेत्री बुलगारिया के सीईओ जीन क्रिस्टोफ बाबिन द्वारा आयोजित शानदार लॉन्च में ब्रांड एम्बेसडर और दोस्त जेंडाया के साथ शामिल हुईं। 
 
प्रियंका जो भी ऑउटफिट पहनती हैं वह आइकॉनिक लुक बन जाता है। इस गाउन में उन्होंने प्लंज़िंग नेकलाइन, थाई-हाई स्लिट और बेहद सुंदर ट्रेल को लहराया। ड्रेस बेल स्लीव्स और ओवरसाइज्ड फेदर से लुक को कम्पलीट किया। एक्सेसरीज में उन्होंने खूबसूरत नेकलेस, मिनिमल मेकअप स्पार्कली आईलैशेज, मस्कारा और ब्राउन लिप्स से ऑउटफिट को पूरा किया। हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने साधारण क्यूट पिगटैल को चुना।
 
प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की 'सिटाडेल' से सभी को एंटरटेन कर रहीं हैं। इसका पहला सीजन 28 अप्रैल को प्रीमियर हुआ। नादिया सिंह के किरदार में एक्ट्रेस ने सिटाडेल में जबरदस्त परफॉरमेंस दी। इतना ही नहीं यह शो प्राइम वीडियो के इतिहास में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय दूसरा शो बन गया। पहले सीजन के प्रीमियर होते ही इसके दूसरे सीजन की घोषणा कुछ हफ्ते बाद ही हो गई। 
 
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में लव अगेन में देखा गया था। अब वह हेड्स ऑफ स्टेट में जॉन सेना और इड्रिस एल्बा के साथ नजर आएंगी। साथ ही प्रियंका बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'जी ले जरा' की भी फिल्मिंग शुरू करेंगी जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ अहम भूमिका में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल, राजस्थान के इस लग्जरी होटल में लेंगे सात फेरे!