'बिग बॉस ओटीटी 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज, सलमान खान ने बताया कौन होगा असली बॉस
bigg boss ott anthem song: 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला सीजन काफी पॉपुलर हुआ था। इस रियलिटी शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आए थे। शो में करण जौहर को बतौर होस्ट काफी पसंद किया गया था। वहीं बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान होस्ट करते नजर आने वाले हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' इस बार जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाला है।
बीते दिनों इस रियलिटी शो का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' का एंथम सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस एंथम सॉन्ग को मशहूर रैपर रफ्तार ने गाया है। एंथम सॉन्ग को उन्होंने ही लिखा है और कंपोज किया है। रफ्तार की झलक भी 'बिग बॉस ओटीटी 2' एंथम में देखने को मिली है।
Aagaya hoon main lekar #BiggBossOTT2 ka anthem!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 9, 2023
Kiski lagegi, kiski bachegi hai aapke power mein, kyunki iss baar JANTA HAI ASLI BOSS!
Written, Composed & Backing Vocals by @raftaarmusic #BBOTT2 streaming free 17 June onwards only on @JioCinema #BBOTT2onJioCinema pic.twitter.com/VijhQgFwig
बिग बॉस ओटीटी के एंथम सॉन्ग सलमान खान और रफ्तार की जुगलबंदी काफी जम रही है। इस एंथम सॉन्ग का वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, आया हूं मैं लेकर बिग बॉस ओटीटी 2 का एंथम! किसकी लगेगी, किसकी बचेगी है आपके पावर में, क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस।
'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर 17 जून से स्ट्रीम होगा। इस बार कौन कौन कंटेस्टेंट इस शो में शामिल होंगे, इसे लेकर मेकर्स ने फिलहाल कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

