शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra raghav chadha may tie the knot in oberoi udaivilas in udaipur
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 10 जून 2023 (11:38 IST)

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल, राजस्थान के इस लग्जरी होटल में लेंगे सात फेरे!

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल, राजस्थान के इस लग्जरी होटल में लेंगे सात फेरे! | parineeti chopra raghav chadha may tie the knot in oberoi udaivilas in udaipur
Parineeti Chopra Wedding Venue: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग सगाई की थी। सगाई के बाद से ही फैंस परिणीति की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल इस साल ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।
 
हाल ही में खबर आई थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अब दोनों की शादी का वेन्यू फाइनल हो गया है। खबरों के अनुसार यह कपल राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। उन्होंने एक आलीशान होटल बुक किया है।
 
बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी के लिए 'द ओबेरॉय उदयविलास' होटल बुक किया है। यह होटल उदयपुर की पिछोला झील के किनारे स्थित है। परिणीति और राघव एक पारंपरिक और इंटीमेट वेडिंग चाहते हैं। हालांकि कपल की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बता दें कि 'द ओबेरॉय उदयविलास' में एक भव्य प्रवेश द्वार, बगीचा, छायादार आंगन, सजावटी फव्वारे, कूल मार्वल और बेस्ट इंटीरियर हैं। पैलेस-होटल का रूम टैरिफ 22 हजार से शुरू होकर 11 लाख पर नाइट है। 
 
परिणीति से पहले बॉलीवुड के कई कपल राजस्थान में शादी रचा चुके हैं। इनमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा- निक जोनास और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी का नाम शामिल है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
व्हाइट फेदर गाउन पहन प्रियंका चोपड़ा ने इटली के बुल्गारिया होटल रोमा की ओपनिंग में की शानदार एंट्री