1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra celebrates second wedding anniversary with nick jonas by sharing unseen photos

शादी की दूसरी सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक जोनास संग अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें

Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। दोनों की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में हुई थी। शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की है।

 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कपल ने साल 2018 में उमेद भवन में शादी की थी। 
 
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा लाल कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े क्लोज खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, एक और तस्वीर में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। 
 
प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई। हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। आप मेरी ताकत हैं, कमजोरी हैं और सब कुछ हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। 
 


वहीं, निक ने शादी की दो फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे शानदार, इंसपाइरिंग और खूबसूरत महिला के साथ शादी के दो साल पूरे हुए। सालगिरह मुबारक हो प्रियंका। आई लव यू।'
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ लीड रोल में हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म ने 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।
 
अगला लेख
दबंग से अलग है राधे, गाना गाते भी नजर नहीं आएंगे सलमान खान