dharma sangrah
Sat, 12 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Baywatch, Poster

बेवॉच के पोस्टर पर प्रियंका चोपड़ा... आगे बढ़ो और घूरो

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच' के पहले पोस्टर में प्रियंका को जगह नहीं मिली, लेकिन दूसरे पोस्टर में वे छाई हुई हैं। उनका चेहरा नजर आ रहा है। वे गॉगल पहनी हुई हैं। गॉगल में फिल्म के अन्य कलाकार दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है- आगे बढ़ो और घूरो। यह पोस्टर संभवत: प्रियंका की भारत में लोकप्रियता को देख जारी किया गया है। 
इस वर्ष के शुरुआत में दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड मूवी 'xXx' रिलीज हुई थी जिसे भारत में खास कामयाबी नहीं मिली। प्रियंका चोपड़ा की बेवॉच से बहुत उम्मीद है। कहा जा रहा है कि उनका किरदार निगेटिव्ह शेड्स लिए हुए है। यह फिल्म 25 मई को प्रदर्शित होगी। 
प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जल्दी ही वे बॉलीवुड मूवी शुरू करना चाहती हैं क्योंकि लंबे समय से उनकी कोई बॉलीवुड मूवी रिलीज नहीं हुई है। 
ये भी पढ़ें
विद्या बालन को वैनिटी वैन में घुस कर डरा दिया...