Daily Horoscope
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Vidya Balan, Chunkey Pandey, Begum Jaan

विद्या बालन को वैनिटी वैन में घुस कर डरा दिया...

विद्या बालन
बेगम जान जिन्होंने भी देखी है उन्हें चंकी पांडे का अभिनय फिल्म देखने के बाद भी याद रहता है। छोटे से रोल में चंकी अपना असर छोड़ जाते हैं। चंकी के अभिनय की हमेशा आलोचना होती रही है, लेकिन इस फिल्म में वे नकारात्मक रोल में दर्शकों को डरा ही देते हैं। 
 
विद्या को भी चंकी ने डरा दिया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान वे पहली बार सेट पर पहुंचे। किरदार के अनुसार उन्होंने अपना लुक बदला। वे सीधे पहुंचे विद्या बालन की वैनिटी वैन में। चंकी को विद्या पहचान नहीं पाईं और डर के मारे चीख उठी।
पिछले दिनों चंकी ने यह फिल्म थिएटर में देखी। उनके पीछे दो महिलाएं बैठी थीं। जब उन्हें पता चला कि उनके आगे चंकी बैठे हैं तो वे डर के मारे फिल्म छोड़ कर चली गईं। 
 
ज्यादातर फिल्मों में चंकी ने हास्य किरदार निभाए हैं। उनके अनुसार नकारात्मक रोल के मुकाबले हास्य भूमिका निभाना कठिन है। वे अब एक भावनात्मक रोल निभाना चाहते हैं। 
ये भी पढ़ें
यदि बाहुबली का किरदार नहीं मिलता तो यह किरदार निभाता...