Fri, 3 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Baahubali 2, Prabhas, SS Rajamouli

यदि बाहुबली का किरदार नहीं मिलता तो यह किरदार निभाता...

बाहुबली 2
बाहुबली फिल्म के बाद प्रभाष की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वे जहां जाते हैं वहां पर लोग बाहुबली की बात करते हैं। इस किरदार को निभा कर प्रभाष बेहद खुश हैं। 
 
कटप्पा बन जाता 
क्या होता यदि उन्हें बाहुबली का किरदार निभाने को नहीं मिलता? तब वे कौन से रोल निभाते? इस पर प्रभाष का कहना है कि वे कटप्पा बनना पसंद करते। या फिर शिवागामी बन जाता। कई बार वे सोचते भी हैं कि यदि वे ये रोल निभाते तो किस तरह निभाते।
 
रिलीज के पहले नर्वस 
बाहुबली 2 जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है और प्रभाष थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे हैं। जब बाहुबली का पहला भाग रिलीज हुआ था तब उन्हें किसी तरह की घबराहट नहीं थी क्योंकि पता ही नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी। दूसरे भाग से लोगों को अपेक्षाएं बहुत ज्यादा है। 
 
सफलता को लेकर कोई शक नहीं 
फिल्म की सफलता को लेकर प्रभाष आशान्वित हैं। उनका मानना है कि पहले भाग की तुलना में दूसरा भाग ज्यादा सफल रहेगा। इसे बेहतर बनाने में निर्देशक एसएस राजामौली ने कोई कसर बाकी नहीं रखी है। 
ये भी पढ़ें
करीना कपूर खान को 6 करोड़ रुपये का ऑफर!