Prateik Babbar got engaged to Priya Banerjee will get married soon
तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की सगाई की खबरें सामने आ रही है
- 2019 में सान्या सागर से रचाई थी शादी
- 2023 में हुआ था सान्या और प्रतीक का तलाक
- प्रिया संग लिव इन में रह रहे प्रतीक
Prateik Babbar Engagement: राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों से ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक ने साल 2019 में सान्या सागर से शादी रचाई थी। हालांकि बीते साल दोनों का तलाक हो गया था।
अब प्रतीक बब्बर की लाइफ में नई लेडी लव की एंट्री हो गई है। प्रतीक इन दिनों प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों एक्टर ने प्रिया संग रिलेशन ऑफिशियल किया था।
अब खबर आ रही है कि प्रतीक ने प्रिया संग गुपचुप शादी कर ली है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक के एक दोस्त ने बताया कि दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहना चुके हैं।
बताया जा रहा है कि प्रतीक पिछले साल नवंबर में प्रिया संग सगाई कर चुके हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
प्रिया बनर्जी ने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 2015 में फिल्म 'जज्बा' से कदम रखा। प्रिया भंवर, जमाई 2.0, हेलो मिनी, लव स्लीप रिपीट और फूह से फैंटेसी जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

