सम्बंधित जानकारी
- क्या इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए हैं धर्मेंद्र? वीडियो शेयर करके एक्टर ने बताई सच्चाई
- 'वेलकम 3' में कास्ट नहीं करने पर नाना पाटेकर बोले- हम पुराने हो गए हैं...
- 3000 लड़कियों में से 'परदेस' के लिए चुनी गई थीं महिमा चौधरी, सुभाष घई ने बदला था एक्ट्रेस का नाम
- फिल्म 'शोले' के एक्टर बीरबल का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- मानुषी छिल्लर की फ़िल्म "द ग्रेट इंडियन फैमिली" का ट्रेलर रिलीज
प्रभास की 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई वजह | prabhas starrer salaar postponed makers official announcement
Film Salaar gets postponed: 'आदिपुरुष' के बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास जल्द ही प्रशांत नील की फिल्म 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बीते दिनों 'सालार' की रिलीज डेट की पोस्टपोन होने की खबरें सामने आई।
अब मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए 'सालार पार्ट 1 सीजफायर' को पोस्टपोन होने की खबरों को कंफर्म कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह भी बताई है। हालांकि उन्होंने नई रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया है।
We deeply appreciate your unwavering support for #Salaar. With consideration, we must delay the original September 28 release due to unforeseen circumstances.
— Hombale Films (@hombalefilms) September 13, 2023
Please understand this decision is made with care, as we're committed to delivering an exceptional cinematic experience.… pic.twitter.com/abAE9xPeba
स्टेटमेंट में लिखा है, हम आपके सपोर्ट की प्रशंसा करते हैं। अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से 28 सितंबर की रिलीज को टाल दिया गया है। कृपया इस निर्णय को समझिए जो बेहद सोच समझकर लिया गया है क्योंकि हम बेहतर सिनेमा का अनुभव आपके सामने प्रजेंट करना चाहते हैं।
मेकर्स ने लिखा, हमारी टीम दिन रात मेहनत कर रही है ताकि उच्चतम मानकों पर खरा उतरा जा सके। जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट बता दी जाएगी। हमारे साथ बने रहें क्योंकि अभी हम सालार पार्ट 1 सीजफायर को फाइनल टच दे रहे हैं। हमारी इस जर्नी में जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
'सालार' को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म में सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार साथ काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
अगला लेख
