प्लास्टिक बैन पर पूनम पांडे का सवाल- क्या कॉन्डम पर भी बैन है?
प्लास्टिक के प्रति महाराष्ट्र सरकार की सख्ती पूनम पांडे को रास नहीं आ रही है और वे अपनी समझ के अनुसार इस पर सवाल उठा रही हैं।
कुछ दिनों पहले उन्होंने प्लास्टिक बैन पर तंज कसा था कि प्लास्टिक बैन हो गया है। जिस-जिसने प्लास्टिक सर्जरी की है वे रास्ते में न घूमे।
Just asking..
— Poonam Pandey (@iPoonampandey) 25 जून 2018
Is *CONDOM* included in
Plastic banned Items #SachhiKya #JustAsking
अब उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
पूनम ने ट्वीट किया है कि क्या बैन आइटम्स में कॉन्डम भी शामिल हैं। अब इस विवादित सवाल को लोग अपने-अपने अनुसार जवाब दे रहे हैं, लेकिन पूनम का तो काम हो गया।
उन्हें सुर्खियां चाहिए रहती हैं और वे उन्हें मिल गईं। भले ही फिल्म न मिल रही हों।
पूनम पांडे आए दिन विवादास्द टिप्पणियां करती रहती हैं। हॉट फोटो और वीडियो अपलोड करती हैं। उनके फैंस को यह सब पसंद आता है।
मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अच्छी तरह से जानती हैं कि लाइमलाइट में रहने के लिए क्या करना चाहिए।

