सम्बंधित जानकारी
- करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के डिजिटल राइट्स, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म संग हुई डील!
- केजीएफ2 तीसरे सप्ताह में भी हीरोपंती2 और रनवे34 पर भारी: क्या बॉलीवुड फिल्म और सितारों से दर्शकों का हुआ मोहभंग?
- कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का टाइटल सॉन्ग हुआ रिलीज
- इस वजह से सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा 'होम शांति' में काम करने के लिए भरी हामी
- अस्पताल के बेड पर लेटे मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर हुई वायरल, मिमोह ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट
पूजा हेगड़े के बचपन के क्रश थे रितिक रोशन, इस वजह से टूट गया था एक्ट्रेस का दिल | pooja hegde reveals she had a crush on hrithik roshan
पूजा हेगड़े ने साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। 2012 से साउथ की फिल्मों में कम कर रही पूजा हेगड़े ने, 2016 में रितिक रोशन के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब पूजा ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड में उनके पहले को-स्टार रितिक रोशन असल में उनका बचपन का क्रश भी हैं।
पूजा हेगड़े ने बताया कि कैसे वह सालों पहले फिल्म 'कोई मिल गया' के प्रीमियर पर गई थीं। यहां रितिक की वजह से उनका दिल भी टूटा था।
पूजा ने कहा, बचपन में अगर मुझे किसी पर क्रश था तो रितिक पर। मुझे ऐसा लगा कि- हे भगवान, सपने सच में सही होते हैं। मैं आपको एक कहानी बताती हूं, मैं कोई मिल गया के प्रीमियर पर गई थी, और मैं अपना कैमरा लेकर गई थी, उसमें रील भी लगाई थी।
मुझे ये था कि मैं आज रितिक रोशन के साथ एक फोटो लूंगी। और वो आए, और जैसा कि सब सेलेब्रिटी करते हैं, 10 मिनट के लिए आए, सबको हाय कहा और चले गए। मैं इस बात से बेहद उदास थीं कि रितिक के साथ फोटो नहीं ले पाईं।
हालांकि, पूजा को फिर रितिक के पोस्टर के साथ फोटो क्लिक करवाने का मौका मिला। पूजा कहती हैं, मैं उस तस्वीर में बहुत ज्यादा उदास लग रही हूं। तो कभी-कभी मैं उस छोटी बच्ची के पास वापस जाना चाहती हूं और कहना चाहती हूं कि 'कहानी अभी खत्म नहीं हुई। एक दिन तुम्हें ितिक के साथ पूरी फिल्म मिलेगी।
