इस अभिनेत्री ने पाकिस्तान में मनाई दिवाली
भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा है और गहमागहमी चल रही है। इसके बीच महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने पाकिस्तान स्थित कराची में दिवाली मना कर सभी को चौंका दिया।
गायक अली अज़मत ने पूजा को आमंत्रित किया था और पूजा कराची पहुंच गईं। उन्होंने अपनी इस यात्रा के बारे में जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं दी।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में विरोध हो रहा है। दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि राजनीति से कलाकारों को दूर रखा जाना चाहिए। इनमें पूजा के पिता महेश भट्ट भी शामिल हैं।
फिलहाल पूजा की फिल्म 'कैबरे' प्रदर्शन के लिए लम्बे समय से तैयार है और जल्दी ही रिलीज होने वाली है।