1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pathaan controversy amid shahrukh khan suffering from infection
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 18 दिसंबर 2022 (13:38 IST)

'पठान' को लेकर चल रहे विवाद के बीच शाहरुख की तबीयत हुई खराब

film pathaan
बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' के जरिए कमबैक करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। कई लोग गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा कलर की बिकिनी पहनने से नाराज है।

 
इस विवाद के बीच शाहरुख अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के लिए #AskSRK सेशन किया, जिसमें उन्होंने हर सवाल का जवाब दिया। इसी के साथ शाहरुख खान ने एक फैन के पूछने पर अपना हेल्थ अपडेट भी दिया।
 
एक फैन ने शाहरुख खान से उनकी फूड हैबिट को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, थोड़ा बीमार हूं इंफेक्शन की जवहसे। इसलिए इन दिनों दाल चावल खा रहा हूं। 
 
हालांकि शाहरुख खान ने यह नहीं बताया कि उन्हें कैसा इंफेक्शन हुआ है। शाहरुख खान के इस जवाब के बाद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सताने लगी है।
 
फिल्म 'पठान' की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पत्रकार बनना चाहती थीं 'भोली पंजाबन', फिर यूं एक्ट्रेस बनीं ऋचा चड्ढा