1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Number likh, Nikki Tamboli, Tony Kakkar

नंबर लिख का फर्स्ट लुक रिलीज, बिग बॉस फेम निक्की तम्बोली रोमांटिक अंदाज में आईं नजर

नंबर लिख
नंबर लिख म्यूजिक वी‍डियो का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसमें बिग बॉस 14 से लोकप्रियता हासिल करने वाली निक्की तम्बोली नजर आई हैं। उनके साथ हैं टोनी कक्कड़। पोस्टर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 
निक्की और टोनी की जोड़ी कमाल की लग रही है। टेलीफोन बूथ के सामने खड़े दोनों खड़े हैं और पीछे साइकिल भी नजर आ रही है। निक्की कॉल करने का इशारा कर रही हैं। ‍पिंक स्कर्ट टॉप में वे हमेशा की तरह हॉट नजर आ रही हैं। 
 
टोनी ब्लू जैकेट पहने हैं। इनका म्यूजिक वीडियो 18 जून रिलीज होने वाला है। फिलहाल पोस्टर फैंस को लुभा रहा है। इस गाने को अगम-अजीम ने डायरेक्ट किया है। 
 
निक्की तम्बोली फिलहाल खतरों के खिलाड़ी नामक ‍रियलिटी शो कर रही हैं। उन्हें एक्टिंग के भी कई ऑफर मिले हैं। 
अगला लेख
सिद्धार्थ शुक्ला ने सोनिया राठी के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में कही ये बात!