1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mrunal thakur to work with aditya roy kapoor in thadam remake

'थाडम' के हिन्दी रीमेक में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी मृणाल ठाकुर

Thadam
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर जल्द ही साउथ की हिट फिल्म 'थडम' के हिन्दी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्‍म के डायरेक्‍शन की जिम्‍मेदारी डेब्‍यू डायरेक्‍टर वर्धान केतकर की होगी।

 
बीते कई दिनों से इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश चल रही थी। अब मेकर्स की यह तलाश पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है।
 
मृणाल ठाकुर ने आदित्य रॉय कपूर संग अपनी ऊक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ये मुकाबले का समय है, आदित्य क्या आप तैयार हैं। थाडम के हिन्दी रीमेक में काम करने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं। ये फिल्म तमिल में सुपरहिट रही थी। अब इस फिल्म को वर्धान केटकर निर्देशित कर रहे हैं। भूषण कुमार और मुराद खेतानी प्रोड्यूसर हैं।
 
यह एक एक्‍शन थ्रिलर होगी जो कि सच्‍ची घटनाओं से प्रेरित होगी। थाडम मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अर्जुन विजय, तान्‍या, स्‍मृथि वेंकट और विद्या प्रदीप जैसे एक्‍टर्स नजर आए थे।