• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy reveal shahrukh khan will be part brahmastra
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (17:32 IST)

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे शाहरुख खान! मौनी रॉय बोलीं- सौभग्यशाली महसूस कर रही हूं...

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे शाहरुख खान! मौनी रॉय बोलीं- सौभग्यशाली महसूस कर रही हूं... | mouni roy reveal shahrukh khan will be part brahmastra
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की है।

 
इसके साथ ही मौनी रॉय ने खुलासा किया है ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। मौनी रॉय ने बताया कि ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में मेरा किरदार अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक रहा है। मौनी रॉय ने कहा, फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टारों के अलावा शाहरुख खान भी विशेष भूमिका निभाते हुए कैमियो कर रहे हैं। 
 
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए मौनी ने कहा कि मैं इन सभी स्टार्स के साथ काम कर खुद को सौभग्यशाली महसूस कर रही हूं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला जिससे मेरे जीवन में काफी फर्क पड़ा है। हम सभी मार्वल और डीसी की फिल्मों को देखकर हैरान हैं। बल्कि हमारा देश कहानियों का देश है और अयान ने इस फिल्म को कहानियों साथ मिलाकर एक शानदार फिक्शन में बुना है, जो वाकई शानदार है।
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख खान वानर अस्त्र के किरदार में होंगे। बीते दिनों शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें लीक हुई थी जिनमें उन्हें वानर-आस्त्र के रूप में दिखाया गया था। 
 
गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
 
ये भी पढ़ें
सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में हुई अर्जुन रामपाल की एंट्री