शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun rampal joins sonakshi sinhas film nikita roy and the book of darkness
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (17:44 IST)

सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में हुई अर्जुन रामपाल की एंट्री

सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में हुई अर्जुन रामपाल की एंट्री | arjun rampal joins sonakshi sinhas film nikita roy and the book of darkness
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। 

 
वहीं अब इस फिल्म में अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हो गई है। अर्जुन रामपाल फिल्म 'निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस' में कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका रोल काफी अहम होगा।
 
फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, अर्जुन रामपाल, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'निकिता रॉय' की कास्ट में शामिल हुए। टीम निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस ने अर्जुन रामपाल को थ्रिलर में एक कैमियो के लिए साइन किया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और सुहेल नैय्यर है। कुश सिन्हा के निर्देशन में पहली फिल्म है।
 
'निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस' को साल 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को निकी भगनानी, जैकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है।
 
ये भी पढ़ें
संजय दत्त को ज्योतिष ने दी नंबर बदलने की सलाह, 4545 की जगह अब इस नंबर प्लेट की कार में करेंगे सफर