सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mouni roy hot bikini photos viral on social media
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (17:38 IST)

बिकिनी पहन पूल किनारे आराम फरमाती नजर आईं मौनी रॉय, हॉट तस्वीरें वायरल

Mouni Roy
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। मौनी रॉय ने एक बार फिर अपनी बिकिनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

 
मौनी रॉय ने पूल साइड की अपनी बेहद हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी वीकेंड पर पूल किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड कलर की बिकिनी पहनी हुई है। 
 
तस्वीरों में मौनी रॉय जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
मौनी रॉय अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं। इससे पहले उन्होंने साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना था।
 
बता दें कि मौनी रॉय को टीवी सीरियल 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल निभाएंगी।
 
ये भी पढ़ें
इंडियन आइडल 12 : मोहम्मद दानिश ने की शो में अपने सफर के बारे में बात