सम्बंधित जानकारी
- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने याद दिलाई मंदाकिनी की, सफेद साड़ी पहन पानी में उतरीं
- स्विमिंग पुल में मोनालिसा ने बिकिनी में दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटो हुए वायरल
- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा जब भी नए शहर जाती हैं तो यह जरूर करती हैं
- मोनालिसा हमेशा जवान बने रहने के लिए करती हैं यह काम
- मोनालिसा के झूमा भाभी के इस वीडियो ने मचा दी धूम
थोड़ा चिकनी चमेली हो जाए, मोनालिसा की कैटरीना को टक्कर
फिल्म 'अग्निपथ' में कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया गीत 'चिकनी चमेली' अभी भी लोगों को याद है। कैटरीना ने इसमें शानदार डांस किया था और वे बेहद हॉट लगी थीं। अब इसी गाने पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-पहचानी एक्ट्रेस मोनालिसा ने डांस किया है।
मोना ने इस गाने का वीडियो शेयर किया है जिसमें वे 'चिकनी चमेली' आइटम नंबर पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा है- थोड़ा चिकनी चमेली हो जाए।
सोशल मीडिया पर मोनालिसा काफी एक्टिव रहती हैं। उनके हॉट और बोल्ड फोटो फैंस को काफी पसंद आते हैं। यह वीडियो भी उनके फैंस को अच्छा लग रहा है।
बिग बॉस शो का हिस्सा रह चुकी मोनालिसा अब हिंदी टीवी धारावाहिकों में भी नजर आती हैं। उन्होंने एक वेब सीरिज में भी बोल्ड किरदार निभाया था।
