शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mirzapur the movie release date official announcement
Last Modified: गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (12:52 IST)

बड़े पर्दे पर मचेगा भौकाल, 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज डेट आई सामने

Mirzapur The Movie Release Date
भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट 'मिर्जापुर: द मूवी' ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। 
 
फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द ‍मूवी' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर। 
 
मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एसयूवी गाड़ियों का काफिला और रेत पर घिसटता हुआ सिंहासन दिखाया गया है, जो 'गद्दी' की नई और भीषण जंग की ओर इशारा करता है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। देखिए मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।' 
 
फिल्म में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के किरदार मुन्ना भैया की भी वापसी हो रही है। फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, एक एक्सल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
ये भी पढ़ें
मुंबई की सड़क पर दिखा मलाइका अरोरा का बोल्ड अवतार, रिवीलिंग ड्रेस पहन बढ़ाया इंटरनेट का तापमान