बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mika singh share poster of krk kutta song
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 जून 2021 (18:17 IST)

मीका सिंह ने किया था केआरके पर गाना बनाने का ऐलान, अब पोस्टर आया सामने

mika singh
कमाल राशिद खान या‍नी केआरके बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद केआरके ने सिंगर मीका सिंह से पंगा ले लिया। जिसके बाद मीका और केआरके एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
 
मीका सिंह और केआरके के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में मीका ने बताया था कि वह केआरके पर गाना बनाएंगे और जल्द ही इसे रिलीज करेंगे। अब मीका ने इस गाने का पोस्टर शेयर कर दिया है। इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
इस पोस्टर में मीका सिंह गाड़ी के ऊपर बैठे हैं और नीचे एक कुत्ता है जिसके चेहरे पर एडिट करके केआरके का चेहरा लगाया हुआ है। गाने का नाम 'केआरके कुत्ता' लिखा है। बताया जा रहा है कि इस गाने को मीका ने गाया है और म्यूजिक भी उन्होंने शारिब तोषी के साथ दिया है। वहीं लिरिक्स प्रिंसी, हीरा और पन्नू ने लिखे हैं। 
 
बता दें ‍कि कुछ दिनों पहले मीका सिंह केआरके के घर पहुंच गए थे हाल ही में मीका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह केआरके के घर जाते नजर आए। साथ ही सिंगर ने दावा किया कि केआरके ने उनके डर की वजह अपना मुंबई वाला घर बेच दिया।
 
वीडियो में मीका कहते हैं, केआरके को उनसे डरने की जरूरत नहीं है उनसे कोई दुश्मनी नहीं है क्योंकि वो उनका बेटा ही रहेगा। वह मीडिया को केआरके के घर के बाहर ले जाते हैं और दावा करते हैं कि केआरके ने अपने के बाहर लगे नेमप्लेट को हटा दिया है।
 
ये भी पढ़ें
कैटरीना-विक्की की नजदीकियों से पहले ये ‘पुरुष’ भी रहे कैफ की लाइफ में