मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nora fatehi latest photoshoot viral on social media
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 जून 2021 (17:11 IST)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोरा फतेही का लेटेस्ट फोटोशूट, अजीबो-गरीब ड्रेस में नजर आईं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोरा फतेही का लेटेस्ट फोटोशूट, अजीबो-गरीब ड्रेस में नजर आईं एक्ट्रेस - nora fatehi latest photoshoot viral on social media
'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

 
हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अजीबो-गरीब कपड़ों में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग नोरा के फैशन सेंस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
 
एक तस्वीर में नोरा मैहरुन कलर की कफ्तान ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सन ग्लासेस और हरे रंग की टोपी पहनी हैं। एक अन्य तस्वीर में नोरा प्रिंटेड हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
 
नोरा की इन तस्वीरों पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से भी कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'नोरा रणवीर को दे रहीं टक्कर।' वहीं एक और ने लिखा, 'रणवीर भी नोरा से पीछे रह गए।'
 
नोरा फतेही की ये तस्वीर एक थीम शूट का हिस्सा है। एक इंटरनेशनल फोटोग्राफर ने उनकी ये तस्वीरें क्लिक की हैं। इन तस्वीरों में नोरा कमाल के पोज दे रही हैं। नोरा फतेही की इन तस्वीरों में ढ़ेर सारे रंग और पैटर्न्स देखने को मिल रहे हैं। 
 
नोरा फतेही कई लोकप्रिय डांस सॉन्ग में अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। 
 
ये भी पढ़ें
कोरोना के कारण कंगना रनौट के पास नहीं काम, नहीं भर पाईं पूरा टैक्स