1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malayalam actor vijay babu charged with sexual assault

साउथ स्टार विजय बाबू पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज | malayalam actor vijay babu charged with sexual assault

Vijay Babu
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और निर्माता विजय बाबू के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। एक्टर पर लगे इस आरोप से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। विजय बाबू के खिलाफ एक महिला रेप का आरोप लगाया है।

 
खबरों के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका यौन शोषण किया था। महिला ने बताया कि उसका उत्पीड़न एक बार नहीं बल्कि कई बार किया गया। विजय बाबू ने उसे रोल देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। 
 
शिकायतकर्ता के मुताबिक, विजय बाबू ने पहले उन्हें फिल्मों में काम दिलाने की बात की और फिर उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाया और उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक्टर के खिलाफ ये मामला 22 अप्रैल को दर्ज हुआ है। 
 
हालांकि विजय बाबू ने फेसबुक लाइव में अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया और कहा कि वह इस मामले में पीड़ित हैं। विजय बाबू ने कहा, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं इसका शिकार हूं। इस देश का तथाकथित कानून उसकी रक्षा करता है और वह आराम से है जबकि मैं ही पीड़ित हूं। 
 
उन्होंने कहा, मैं मानहानि और एक जवाबी मामला दर्ज करूंगा। यह कोई छोटा मामला नहीं होगा। मैं उसे दूर नहीं होने दूंगा जो इतनी आसानी से दूर हो जाए। मैं सारे सबूत साझा कर सकता हूं, लेकिन मैं नहीं करूंगा क्योंकि मैं उसके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। 
 
बता दें कि विजय बाबू मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह अभिनेता के साथ-साथ निर्माता भी है। विजय बाबू का फ्राइडे फिल्म हाउस नामक प्रोडक्शन हाउस है। 
 
अगला लेख
75वें कांन्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी लिस्ट में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण