1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Malaika Arora Shares Cryptic post on Arjun Kapoors Birthday

Malaika Arora Shares Cryptic post on Arjun Kapoors Birthday

Arjun Kapoor Birthday
Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन के बर्थडे का जश्न देर रात ही शुरू हो चुका था। एक्टर की मिडनाइट पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन इस पार्टी से मलाइका अरोरा नरादद दिखी। जिसके बाद से बीते कई दिनों से चली आ रही दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिल गई। 
 
बीते दिनों खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा ने अपना 5 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है। हालांकि दोनों ने अपने ब्रेकअप को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन अब अर्जुन की बर्थडे पार्टी से गायब रहने पर इन खबरों को जोर मिल गया है। 
 
इतना ही नहीं अर्जुन कपूर के बर्थडे के दिन मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने भरोसे की बात कही है। पोस्ट में लिखा है, 'मुझे वो लोग पसंद हैं जिनपर मैं पीठ पीछें और आंख बंद करके भरोसा कर सकूं।' 
 
बता दें कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि उम्र का फासला होने की वजह से दोनों को अक्सर ट्रोल भी किया जाता था। लेकिन दोनों अपने रोमांटिक बॉन्ड से ट्रोलर्स को जवाब देते रहते था। अक्सर दोनों के शादी करने की खबरें भी सामने आती रहती थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शेखर कपूर ने दी सेलिब्रिटीज द्वारा मिसलीडिंग ब्रांड एडवर्टाइजमेंट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया