1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. malaika arora recalls divorce with arbaaz khan wants to marry again
Last Modified: बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (12:52 IST)

मलाइका अरोरा को नहीं अरबाज खान संग तलाक का पछतावा, 52 साल की उम्र में रचाएंगी दूसरी शादी!

Malaika Arora and Arbaaz Khan's divorce
मलाइका अरोरा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका ने साल 1997 में अरबाज खान संग शादी रचाई थी। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रहती थी। लेकिन शादी के 20 साल बाद मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया था। 
 
इसके बाद मलाइका की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती थी। हालांकि बाद में यह कपल भी अलग हो गया। वहीं अरबाज खान शूरा खान दूसरी शादी रचा चुके हैं। 
 
हाल ही में इंडिया टुडे संग बातचीत में मलाइका अरोरा ने अपनी शादी टूटने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्हें काफी गलत तरीके से जज किया गया था। मलाइका ने कहा कि उन्होंने साल 2016 में अरबाज खान संग तलाक अनाउंस कर दिया था, जबकि उनका डिवोर्स साल 2017 में फाइनल हुआ। 
 
मलाइका ने कहा, मुझे एहसास हो गया था कि खुश रहने के लिए मूव ऑन करना जरूरी है। मगर किसी ने ये नहीं समझा था। हर किसी ने मुझपर सवाल उठाए थे और कहा था- तुम अपनी खुशी को सबसे ऊपर कैसे रख सकती हो? लेकिन मैं ऐसा करके खुश थी। मुझे लगा था कि इससे मेरे साथ कितना बुरा हो जाएगा? 
 
उन्होंने कहा, मुझे न केवल पब्लिक से, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार से भी बहुत आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ा था। उस समय मुझसे मेरे सभी फैसलों के बारे में सवाल किए गए थे। फिर भी, मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने फैसलों पर अडिग रही। मुझे कोई पछतावा नहीं है। 
 
मलाइका ने कहा, दुर्भाग्य से आदमियों से ये सभी सवाल कभी नहीं पूछे जाते। कहीं न कहीं, यह बस मान लिया जाता है कि हम एक पुरुष-प्रधान समाज में रहते हैं और चीजें ऐसी ही होती हैं। जब पुरुषों की बात आती है, तो कभी कोई आलोचना नहीं की जाती। दुर्भाग्य से, महिलाओं को हर रोज इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। 
 
मलाइका ने कहा, मैं शादी में यकीन रखती हूं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये मेरे लिए ही बनी है। अगर होती भी है तो अच्छी बात है, लेकिन मैं शादी के पीछे नहीं भाग रही। मैं खुद में बहुत संतुष्ट हूं। मेरी शादी हुई थी। फिर मैंने इससे मूव ऑन कर लिया। मैं रिश्तों में रह चुकी हूं। पर मैं हताश नहीं हूं।
 
एक्ट्रेस ने कहा, मैं आज भी अपनी जिंदगी से प्यार करती हूं। मैं प्यार के आइडिया से प्यार करती हूं। मुझे प्यार करना और प्यार बांटना पसंद है। मैं प्यार के लिए पूरी तरह से ओपन हूं, लेकिन मैं इसे तलाश नहीं रही हूं। अगर यह नेचुरली हो जाता है और अगर यह मेरी जिंदगी में दस्तक देता है, तो मैं इसे स्वीकार करूंगी।
ये भी पढ़ें
1 जनवरी को मथुरा में होने वाला था सनी लियोनी का कार्यक्रम, संतों के विरोध के बाद रद्द हुआ इवेंट