सम्बंधित जानकारी
- पर्दे पर दिखेगी मीना कुमारी और कमाल अमरोही की लव स्टोरी, संजय दत्त ने किया एलान
- जाह्नवी कपूर बनीं गोल्डन गर्ल, देखिए एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल अवतार
- 12वीं फेल के बाद सेक्टर 36 में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाएंगे विक्रांत मैसी
- सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे का गाना खैरियत पूछो कर रहा लोगों के दिल पर राज, यूट्यूब पर पार किए 1 बिलियन व्यूज
- मलाइका अरोरा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पहुंचे सलीम खान, अर्जुन कपूर भी आए नजर
malaika arora first post after father anil kuldeep mehta death
Malaika Arora post : एक्ट्रेस मलाइका अरोरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मलाइका के पिता अनिल कुलदीप मेहता का बुधवार सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की है। इस घटना के बाद से एक्ट्रेस के परिवार का बुरा हाल है।
पिता की मौत के वक्त मलाइका अरोरा पुणे में थी। इस घटना की खबर मिलते वह तुरंत ही मुंबई लौट आईं। वहीं मलाइका ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की अपील की।
मलाइका अरोरा ने लिखा, हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक जेंटल सोल, एक समर्पित नाना, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस समय गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।
एक्ट्रेस ने लिखा, हम आपकी समझदारी, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं। आभार के साथ, जॉयस, मलाइका, अमृता, शकील अरहान अजान, रेयान, कैस्पर एक्सल, डफी और बडी। पोस्ट में मलाइका के पिता की तस्वीर भी दिख रही है। इसके साथ ही उनका नाम 'अनिल कुलदीप मेहता' लिखा हुआ है।
पहले मीडिया रिपोर्ट्स में मलाइका के पिता का नाम अनिल अरोरा बताया जा रहा था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनके पिता का नाम अनिल कुलदीप मेहता था। इससे कई सोशल मीडिया यूजर्स भ्रमित हो गए हैं। कई यूजर्स मलाइका अरोरा के पिता के सरनेम को लेकर कमेंट कर सवाल कर रहे हैं।
