1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. madonna vintage clothes missing coachella 2026 singer offers reward
Last Modified: गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (12:08 IST)

फेस्टिवल से गायब हुए मैडोना के 20 साल पुराने विंटेज कपड़े, खोजकर लाने वाले को पॉप स्टार देंगी बड़ा इनाम

Madonna vintage clothes missing
हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर मैडोना के लिए कोचैला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल 2026 एक कड़वी याद बन गया है। मैडोना ने खुलासा किया कि उनके निजी आर्काइव से निकाले गए ऐतिहासिक विंटेज कपड़े, जिन्हें पहनकर उन्होंने सबरीना कारपेंटर के साथ स्टेज शेयर किया था, चोरी गायब हो गए हैं।
 
मैडोना ने युवा पॉप स्टार सबरीना कारपेंटर के हेडलाइनिंग सेट के दौरान एक सरप्राइज एंट्री की थी। इस दौरान उन्होंने अपने 2006 के मशहूर एल्बम 'Confessions on a Dance Floor' के दौर के ओरिजिनल कपड़े पहने थे। प्रदर्शन के बाद, जब क्रू सामान लेकर बस की ओर जा रहा था, तभी दो बैग्स जिनमें मैडोना के कपड़े और ज्वेलरी थी, कथित तौर पर गायब हो गए।
 
मैडोना अपनी विंटेज कॉस्टयूम चोरी होने से काफी आहत हैं। उन्होंने ड्रेस को वापस पाने के लिए ईनाम देने का ऐलान किया है। मैडोना ने एक पोस्ट में लिखा, ये सिर्फ कपड़े नहीं हैं, ये मेरे इतिहास का हिस्सा हैं। मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ कि वे विंटेज पीस गायब हैं जो मैंने पहने थे—मेरा जैकेट, कॉर्सेट, ड्रेस और अन्य गारमेंट्स जिन्हें खास तौर पर मेरे पर्सनल आर्काइव से निकाला गया था।
 
उन्होंने लिखा, मैं उम्मीद कर रही हूं कि कोई नेकदिल इंसान मेरे कपड़ों को ढूंढ ले और मेरी टीम से संपर्क करे। मेरे चोरी हुए कपड़ों को सुरक्षित लौटाने वाले शख्स को ईनाम दूंगी। 
 
इंडियो पुलिस विभाग के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 1:30 बजे की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सामान ले जा रहे स्टाफ की गोल्फ कार्ट से वे बैग्स शायद सड़क पर गिर गए। पुलिस का कहना है कि वर्तमान में चोरी का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, बल्कि यह एक लापरवाही या दुर्घटना का मामला लग रहा है। 
 
खोए हुए सामान में क्या-क्या है शामिल?
मैडोना ने जिन चीजों के गुम होने की बात कही है, वे उनके करियर के सबसे महत्वपूर्ण दौर 'Confessions' एरा की यादें हैं। इसमें गुच्ची विंटेज जैकेट है, जो उन्होंने 20 साल पहले कोचैला के डांस टेंट में पहनी थी। इसके अलावा पर्पल कॉर्सेट, विंटेज ज्वेलरी और अन्य कपड़े शामिल है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'सपने वर्सेस एवरीवन' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटी महत्वाकांक्षा और बदले की कहानी