1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lata mangeshkar latest health update

लता मंगेशकर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई सामने, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटाकर किया ट्रायल

Lata Mangeshkar Health Updates
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोडिव पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के साथ ही निमोनिया की भी शिकायत है। लता की उम्र को देखते हुए वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

 
लता मंगेशकर का परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ अपडेट फैंस को दे रहे हैं। अब लता मंगेशकर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट फैंस को दी गई है।
 
लता मंगेशकर के अकाउंट से ट्वीट किया गया, लता दीदी ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में अभी भी हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। आज सुबह उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया गया था। अभी उनमें इम्प्रूवमेंट देखी जा सकती है। लेकिन अभी भी वह डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में रहेंगी। हम आप सभी की दुआओं के आभारी हैं।
 
इससे पहले लता मंगेशकर की रिश्तेदार रचना ने कहा था कि रोज रोज लता दीदी की हेल्थ अपडेट देना फैमिली के लिए काफी मुश्किल भरा काम है। लता जी की हेल्थ को लेकर फैमिली के तरफ से 28 जनवरी को अपडेट दी जाएगी। हर रोज अपडेट देना कठिन है। 

अगला लेख
अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ काम करके सैयामी खेर खुश, बोलीं- मैं सुरक्षित हाथों में हूं