1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. know about neha kakkar struggle story on her birthday

नेहा कक्कड़ कभी जागरण में गाती थीं गाना, आज हैं इंडस्ट्री की टॉप सिंगर

Neha Kakkar Birthday
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ 6 जून को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा कक्कड़ ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। नेहा भले ही आज करोड़ों की मालकिन हो लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
 
नेहा कक्कड़ के परिवार की हालत इतनी खराब थी कि उनकी मां उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थी। इसका खुलासा नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। नेहा ने बेहद ही कम उम्र से घर चलाने के लिए गाना शुरू कर दिया था। नेहा अपने पिता के साथ दिल्ली के आसपास जागरण में गाना गाती थी।
 
नेहा ने महज 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। नेहा कक्कड़ को सबसे बड़ा ब्रेक 'इंडियन आइडल 2' से मिला। भले ही इस रियलिटी शो से वह जल्द ही एलिमिनेट हो गई, लेकिन उन्हें पहचान जरूर मिल गई। इस शो के बाद उन्हें 'आई एम ए रॉकस्टार' से पहला ब्रेक ‍मिला। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने कई सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दिए। 
 
सिंगिंग के अलावा, नेहा ने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'इसी लाइफ में...!' में एक्टिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक नेहा कक्कड़ 38 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन है। वह फिल्मों, म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज